GOVERNMENT YOJANA

CTET Exam क्या है? Eligible Criteria, Exam Pattern के बारे में जानकारी

CTET EXAM क्या है? CTET की परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? इस परीक्षा को देने से आगे क्या ऑपर्च्युनिटी है? यदि आपको भी जानना है तो आप सही जगह पर आए है।

दोस्तो कई स्टूडेंट का मानना है की CTET की परीक्षा देने के बाद आप आपको टीचर की नौकरी मिल जाएगी। लेकिन इसके बारे में और भी कई सारी गलतफहमी पाल रखी है। तो सोचा आज इस आर्टिकल में CTET से जुड़ी सारी जानकारी हिंदी में दी जाए। तो आइए जानते हैं….

CTET exam detail in hindi

CTET Exam क्या हैं? CTET Exam के बारे में जानकारी

CTET परीक्षा का फुल फॉर्म “Central Teacher Eligibility Test” होता है, जो की एक National Leval की परीक्षा है, जिसे CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित की जाती है। CTET की परीक्षा को साल में 2 बार आयोजित की जाती है। देश में कक्षा 1 से लेकर 8 तक योग्य क्वालीफाई शिक्षक की भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। 

CTET की परीक्षा में दो पेपर होते है Paper 1 और Paper 2, जिसमे पेपर 1 उन स्टूडेंट के लिए होता है जो क्लास 1 से 5 में टीचर बनना चाहते हैं और पेपर 2 उन स्टूडेंट के लिए होता है जो क्लास 6 से 8 में टीचर बनकर पढ़ाना चाहता है। याद आप कक्षा 1 से 8 में पढ़ाना चाहते है तो आपको Paper 1 और Paper 2 दोनो पेपर देना जरूरी है।

CTET परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद, आप सरकारी शिक्षक बनने के योग्य हो जाते हैं और अलग अलग स्कूलों द्वारा शिक्षक की पोस्ट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

Read Also:

तो दोस्तो यहां तक आपने CTET Exam के बारे में जान लिया होगा, आइए अब आगे जानते है CTET परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता, परीक्षा पैटर्न और ऑपर्च्युनिटी के बारे में जानते है…

CTET की परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता

तो दोस्तो यदि आप CTET की परीक्षा देना चाहते है तो आपको CTET की परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता को पूरा करना जरूरी है, जिसके बारे में नीचे बताया है, 

  • ग्रेजुएशन के बाद बैचलर ऑफ डिग्री कोर्स करना जरूरी है।
  • CTET Exam देने के लिए आपको उम्र कम से कम 18 वर्ष होना जरूरी है।

दोस्तो जैसे की आपको उपर बताया कि इसमें पेपर 1 और पेपर 2 अलग अलग पेपर होते है। तो दोनो पेपर के लिए अलग अलग eligibility criteria है।

CTET Exam Paper 1 के लिए Eligibility Criteria

  • दोस्तो CTET Exam Paper 1 के लिए आपको आपको 12वी कक्षा में कम से कम 60% मार्क्स के साथ पास होना जरूरी है।
  • 12वी कक्षा पास करने के बाद आप डिप्लोमा इन एजुकेशन कर सकते है। इस कोर्स को करने के बाद आप CTET Exam का Paper 1 दे सकते है।
  • 12वी के बाद आप ग्रेजुएशन करने के बाद अच्छे कॉलेज से B.Ed करने के बाद भी आप इस परीक्षा पेपर को दे सकते है।

CTET Exam Paper 2 के लिए Eligibility Criteria

  • दोस्तो CTET Exam Paper 2 के लिए भी आपको 12वी कक्षा में 60% मार्क्स के साथ पास होना जरूरी है।
  • 12वी के बाद आप ग्रेजुएशन को अच्छे मार्क्स के साथ पास करने के बाद बीएड यानी बैचलर ऑफ एजुकेशन की डिग्री को कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास करने के बाद आप CTET Exam के Paper 2 को दे सकते है।

Note: यदि आपने 12वी के बाद Graduation + B.Ed किया है तो आप दोनो पेपर दे सकते हैं।

CTET परीक्षा की Exam Pattern

CTET परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। परीक्षा में दोनों पेपरों में 150 MCQ शामिल हैं। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए CTET परीक्षा पैटर्न अलग अलग है।

CTET Paper 1 Exam Pattern

दोस्तो CTET की परीक्षा में पेपर 1 में 5 विषय शामिल होते है, जिसमे चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, Language 1, Language 2, मैथमेटिक्स और एनवायरनमेंटल स्टडी के विषय होते है। यह परीक्षा समय 2.5 घंटे का होता है और इसमें 150 MCQ होते है। हरेक सवाल का 1 मार्क्स होता है, जिसमे नेगेटिव मार्किंग नही है। यह पेपर इंग्लिश और हिंदी भाषा में होता है।

Read Also:

CTET Paper 2 Exam Pattern

CTET परीक्षा पेपर 2 में 4 विषय होते है, जिसमे चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, Language 1, Language 2, मैथेमेटिक्स, साइंस, सोशल स्टडी या सोशल साइंस के विषय शामिल होते है। यह पेपर का भी समय 2.5 घंटे का होता है और इसमें भी 150 MCQ होते है। इस पेपर में भी नेगेटिव मार्किंग नही है और यह पेपर भी इंग्लिश और हिंदी भाषा में होता है।

CTET Exam के बाद कैरियर ऑपर्चुनिटी

  • जैसा कि आप सभी जानते हैं कि टीचिंग जॉब पाने के लिए CTET सर्टिफिकेट न्यूनतम योग्यता है। तो, CTET परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद, आप सरकारी शिक्षक बनने के योग्य हैं और उम्मीदवार अलग अलग स्कूलों द्वारा जारी पोस्ट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
  • CTET परीक्षा की मार्कशीट की अवधि 7 वर्ष तक रहती है। ऐसे में आप एक बार परीक्षा पास कर लेते है तो आप 7 वर्ष तक इसी मार्कशीट के आधार पर आप किसी भी गवर्नमेंट या प्राइवेट स्कूल में प्राइमरी शिक्षक के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • CTET परीक्षा पास करने के बाद टीचिंग जॉब के लिए स्टूडेंट सीधे केंद्र सरकार के स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं
  • केंद्र के अलावा आप राज्य सरकार की गवर्नमेंट स्कूल में भी प्राइमरी शिक्षक के लिए अप्लाई कर सकते है।

CTET परीक्षा के बाद टीचर की सैलरी:

CTET परीक्षा पास करने के प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से कक्षा 5) का एवरेज सेलरी लगभग 1,50,000 रुपये प्रति वर्ष है और माध्यमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से कक्षा 8) का एवरेज सेलरी लगभग 2,30,000 रुपये प्रति वर्ष है।

Final Conclusion –

दोस्तो आज के इस आर्टिकल में आपने जाना CTET Exam के बारे में जानकारी, CTET Exam क्या है? इस परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? इस परीक्षा देने के बाद कैरियर कैसा रहेगा और सैलरी के बारे में भी जाना।

मुझे उम्मीद है CTET Exam से जुड़ी सारी जानकारी मिल चुकी होगी, फिर भी CTET परीक्षा को लेकर कोई सवाल या ज्यादा जानकारी शामिल करवाना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

How useful was this post?

Sarkari Eye

हम Sarkarieye.com वेबसाइट पर आपको सरकारी योजना, Career Tips, ऐतिहासिक स्मारकों, घूमने की जगहों की जानकारी, इंटरनेट से संबंधित जानकारियां और लेटेस्ट जॉब अप्डेट्स के बारे में शेयर करते हैं।

Recent Posts

चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Facts About Moon)

चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Fact About Moon) चाँद की यात्रा में आपका स्वागत है,… Read More

5 months ago

Top 10 Computer Courses Names List

Top 10 Computer Courses Names List: दोस्तों! आज के समय में कंप्यूटर की डिमांड दिन… Read More

6 months ago

जन धन योजना खाता कैसे खोले?

जन धन योजना खाता कैसे खोले? भारत सरकार देश में जनता के हित के लिए… Read More

8 months ago

NRC क्या है? इसके नियम क्या है?

NRC क्या है? इसके नियम क्या है? दोस्तों, आपने कभी ना कभी NRC (National Register… Read More

9 months ago

Top 15 Best Places To Visit In Goa

गोवा में घूमने की जगह (Best Places To Visit In Goa) दोस्तों आपने कभी न… Read More

11 months ago

Top 10 Best Places To Visit In Mumbai

मुंबई में घूमने वाली सबसे अच्छी जगह (Best Places To Visit In Mumbai) दोस्तों हमारे… Read More

11 months ago

This website uses cookies.

Read More