PLACES

उत्तराखंड में घूमने की जगह 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल

उत्तराखंड में घूमने की जगह 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल: उत्तराखंड राज्य हिमालय पर्वत के काफी करीब है। इसके एक छोर में जहां राजधानी दिल्ली स्तिथ है तो दूसरे सिरे में उत्तर प्रदेश राज्य पड़ता है। अपनी खूबसूरती के कारण उत्तराखंड राज्य हमेशा से ही पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ रहता है।

वैसे तो हमारे देश में चार धाम है परंतु इस राज्य में भी स्वयं के चार धाम मौजूद हैं जिन्हें मिनी चार धाम कहा जाता है। उत्तराखंड राज्य में विभिन्न प्रकार के सुंदर पहाड़, झील और झरने मौजूद है, साथ ही कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भी मौजूद है। इसलिए उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है।

उत्तराखंड में घूमने की जगह 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शहर है, जहां पर घूमने के लिए काफी बढ़िया जगह मौजूद है परंतु उत्तराखंड राज्य में इसके अलावा भी ऐसी कई जगह मौजूद है जो घूमने के लिए काफी बेहतरीन जगह मानी जाती है।

उत्तराखंड राज्य में रुद्रप्रयाग, चमोली, गढ़वाल, केदारनाथ जैसी जगह मौजूद है, जहां पर जाना हर व्यक्ति का सपना होता है। अगर आप इस राज्य में घूमने के लिए जाने वाले हैं तो नीचे हम आपको उत्तराखंड में घूमने की जगह के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप उत्तराखंड की बेस्ट जगह को देख सकें। तो चलिए जानते है उत्तराखंड में घूमने की जगह 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल के बारे मे।

1: नैनीताल

नैनीताल को झीलों की नगरी कहा जाता है। यह भी उत्तराखंड में मौजूद प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। साल 1841 में अंग्रेज अधिकारी के द्वारा नैनीताल शहर की खोज की गई थी।

यहां की प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से कई बॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग नैनीताल में की गई है। यहां पर जो पहाड़ है वह लगभग अधिकतर समय हरे-भरे ही रहते हैं, साथ ही यहां की झील भी काफी आकर्षित होती है।

यहां पर जाने के पश्चात आप बोटिंग का मजा उठा सकते हैं और हरे भरे पहाड़ों को देख सकते हैं। यहां पर आप ट्रैकिंग, कैंपिंग, रोपवे राइडिंग, हॉर्स राइडिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो आप माल रोड जा सकते हैं। अगर आप नैनीताल घूमने के लिए जाए तो अपने साथ कैमरा लेकर के जाए क्योंकि यहां पर फोटो क्लिक करने के लिए काफी सुंदर जगह मौजूद है।

2: केदारनाथ

अगर आप महाकाल के भक्त हैं तो आपको उत्तराखंड में केदारनाथ के दर्शन करने अवश्य जाना चाहिए। यह ऐसी जगह है जहां पर जाने के पश्चात मन को बहुत ही शांति प्राप्त होती है। केदारनाथ में भगवान शंकर जी का बहुत विशाल मंदिर स्थित है, जहां पर देश-विदेश से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

यहां पर जाने का सबसे अच्छा समय ठंडी का होता है। ठंडी के मौसम में यहां का वातावरण बहुत ही सुहावना होता है। केदारनाथ उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल हिमालय श्रृंखला के रुद्रप्रयाग जिले में मौजूद है। यह हिंदुओं का बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। गजब की बात यह भी है कि उत्तराखंड के चार धाम में केदारनाथ शामिल है।

केदारनाथ में भी आप कैंपिंग, ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं। केदारनाथ मंदिर जाने के लिए आपको यहां पर घोड़े की सवारी मिल जाएगी, साथ ही आप हेलीकॉप्टर की सर्विस भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप केदारनाथ में भैरव मंदिर, वासुकी ताल, चौरा बारी ग्लेशियर, मंदाकिनी नदी, उद्गम स्थल और शंकराचार्य की समाधि जैसी जगह को घूम सकते हैं।

3: फूलों की घाटी

ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक के द्वारा साल 1931 में फूलों की घाटी की खोज की गई थी। अंग्रेजी भाषा में इसे वैली ऑफ फ्लावर भी कहा जाता है। फूलों की घाटी उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में हिमालय पर्वत के पास में मौजूद है। यहां पर तकरीबन 90 स्क्वायर किलोमीटर के हिस्से में कई मनमोहक फूल आपको देखने को मिलते हैं।

भारतीय गवर्नमेंट के द्वारा साल 1982 में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया था और यूनेस्को ने भी इसे वर्ल्ड हेरिटेज की श्रेणी में शामिल किया है। फूलों की घाटी में आपको 500 से भी अधिक अलग-अलग प्रकार की प्रजातियों के फूल को देखने का मौका मिलता है। यहां पर भी आप ट्रैकिंग और कैंपिंग कर सकते हैं। यहां पर जाने का सबसे बढ़िया समय जून के महीने से लेकर के अक्टूबर के महीने का होता है।

4: मसूरी

मसूरी उत्तराखंड राज्य में मौजूद एक बहुत ही प्रसिद्ध हिल स्टेशन है और यह ना तो जन्नत से कम है ना ही स्वर्ग से कम है। यहां पर पहाड़ों की सुंदरता देखते ही बनती है, साथ ही यहां पर मौजूद हरे-भरे जंगल भी लोगों के मन को काफी आकर्षित करते हैं।

मसूरी एक ऐसा हिल स्टेशन है जो इंडिया में सबसे सुंदर हिल स्टेशन माना जाता है। शादीशुदा जोड़े विवाह होने के पश्चात हनीमून मनाने के लिए मसूरी जाना पसंद करते हैं। इसीलिए इसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन इन उत्तराखंड भी कहा जाता है।

यहां पर घूमने आने वाले लोगों की मौज मस्ती के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद है। यहां पर आप रोपवेराइट का मजा ले सकते हैं साथ ही कैंपिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं और बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां पर साल के 12 महीने में मौसम सुहाना ही होता है।

5: ऋषिकेश

देहरादून से तकरीबन 44 किलोमीटर की दूरी पर ऋषिकेश शहर मौजूद है, जो इंडिया के प्रमुख तीर्थ स्थल में शामिल है। छोटा शहर होने के बावजूद यहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ लगी रहती है जिसके पीछे वजह है यहां पर मौजूद विभिन्न आश्रम, प्राचीन मंदिर और योग केंद्र। ऋषिकेश तीर्थ स्थल होने के साथ ही साथ एक बढ़िया घूमने लायक जगह भी है।

यहां पर जाने के पश्चात आप ऊंचे पहाड़ों से छलांग लगा सकते हैं और रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग का भी मजा उठा सकते हैं। यहां पर मौजूद लक्ष्मण झूला भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, जो कि गंगा नदी के ऊपर बना हुआ है। ऋषिकेश में मौजूद परामर्श निकेतन से आप शाम के समय में गंगा आरती का मजा उठा सकते हैं।

6: हरिद्वार

हरिद्वार चार धामों में शामिल है और यह उत्तराखंड का बहुत ही पवित्र धार्मिक स्थल है, जहां पर हर साल देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर गंगा नदी बहती है जिसमें लोग नहा कर के अपने पाप को धोने का प्रयास करते हैं। हरिद्वार में प्रवेश करने के पश्चात आपको चारों तरफ प्राचीन मंदिर दिखाई देते हैं। हरिद्वार में ही हर की पौड़ी मौजूद है जो हरिद्वार का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है।

इसके अलावा हर 12 साल में एक बार हरिद्वार शहर में ही महाकुंभ मेले का आयोजन होता है, जिसमें 2000000 से भी अधिक लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। हर शाम को हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा माता की आरती होती है। लोग हरिद्वार में मुंडन संस्कार, गंगा स्नान और अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं। हरिद्वार शहर से थोड़ी दूर पर भगवान शंकर की तकरीबन 100 फीट की ऊंची मूर्ति स्थापित है, जो काफी दूर से दिखाई देती है।

7: देहरादून

देहरादून शहर में चारों तरफ हरी-भरी पहाड़ियां मौजूद है और यही वजह है कि पर्यटक यहां पर घूमने के लिए खींचे चले आते हैं। इस शहर में बहुत सारे राष्ट्रीय एजुकेशन इंस्टिट्यूट और म्यूजियम मौजूद है, जहां पर पढ़ने के लिए देश-विदेश से लाखों विद्यार्थी आते हैं।

इसके साथ ही साथ यहां पर घूमने के लिए कई प्राचीन गुफा, मंदिर और झरने मौजूद है। इसके अलावा पिकनिक मनाने के लिए यहां पर फन वैली मौजूद है, साथ ही चिड़ियाघर भी मौजूद है। देहरादून शहर का वातावरण बहुत ही शांत है।

इसलिए जो लोग प्रकृति को नजदीक से देखना चाहते हैं उन्हें उत्तराखंड राज्य में मौजूद देहरादून अवश्य जाना चाहिए। देहरादून में आप साइकिलिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग और राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

8: देवप्रयाग

उत्तराखंड के सबसे सुंदर स्थानों में देवप्रयाग का नाम आता है। यह अलकनंदा नदी और भागीरथी नदी किनारे मौजूद है हिंदू धर्म के श्रद्धालु यहां पर बड़ी मात्रा में दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर घूमने के लिए वैसे तो सीमित जगह है परंतु जो भी जगह यहां पर मौजूद है, वह काफी शानदार है।

यहां पर पहुंचने के बाद आप चंद्रबदनी मंदिर, दशरथ शीला, रघुनाथ जी मंदिर और सस्पेंशन ब्रिज जैसी जगह को घूम सकते हैं। यहां का वातावरण बहुत ही शांत है और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपके मन को मोह लेगी। आप यहां पर कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग का भी आनंद उठा सकते हैं।

9: औली

इस जगह को इंडिया का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है और उत्तराखंड में अगर आप इस जगह पर जाते हैं तो आपको ऐसा एहसास होगा कि आप स्वर्ग में पहुंच चुके हैं। यहां का आइस एडवेंचर हर साल कई लोगों को यहां पर खींच करके लाता है। सिर्फ इंडिया के ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां पर ट्रैकिंग, कैंपिंग और रोपवे राइड करने के लिए आते हैं।

ठंडी के मौसम में तो यहां का वातावरण काफी शानदार और ठंडा होता है और ठंडी के मौसम में यहां की खूबसूरत पहाड़ियों और नदियों को देखने के लिए पर्यटक खींचे चले आते हैं। गर्मी के मौसम में यहां पर काफी हरियाली होती है। इस प्रकार से अगर आप उत्तराखंड जाने वाले हैं तो आप औली जगह को अवश्य घूमे।

10: मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर धाम नैनीताल शहर से तकरीबन 46 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। मुक्तेश्वर धाम माता पार्वती,भगवान भोलेनाथ, भगवान श्री गणेश और नंदी जी को समर्पित है। यहां पर 350 से भी अधिक सालों से पुराना भगवान भोलेनाथ का प्राचीन मंदिर मौजूद है और यही वजह है कि इस शहर का नाम मुक्तेश्वर रखा गया है।

ठंडी के मौसम में यहां पर भक्तों की भीड़ लगी हुई रहती है। मुक्तेश्वर धाम में जाने के पश्चात भी आप पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग, रॉक Climbing और Rappelling एक्टिविटी का मजा उठा सकते हैं।

Frequently Asked Questions-

Q: उत्तराखंड के दर्शनीय स्थल कौन कौन से हैं?

ANS: आर्टिकल में बताया गया है।

Q: उत्तराखंड में सबसे फेमस चीज क्या है?

ANS: केदारनाथ

Q: नैनीताल में क्या क्या घूमने वाला है?

ANS: प्राकृतिक झील, पहाड़, झरने 

Q: नैनीताल कब जाना चाहिए?

ANS: ठंडी के मौसम में

अंतिम शब्द

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको उत्तराखंड में घूमने की जगह की जानकारी मिल गई होगी, आपको इनमें से सबसे अच्छी लगा कौन सी लगी कॉमेंट करके बताएं साथ ही अगर यह पोस्ट पसंद आया है तो इस जानकारी को सांझा करना न भूलें।

How useful was this post?

Sarkari Eye

हम Sarkarieye.com वेबसाइट पर आपको सरकारी योजना, Career Tips, ऐतिहासिक स्मारकों, घूमने की जगहों की जानकारी, इंटरनेट से संबंधित जानकारियां और लेटेस्ट जॉब अप्डेट्स के बारे में शेयर करते हैं।

Recent Posts

चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Facts About Moon)

चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Fact About Moon) चाँद की यात्रा में आपका स्वागत है,… Read More

5 months ago

Top 10 Computer Courses Names List

Top 10 Computer Courses Names List: दोस्तों! आज के समय में कंप्यूटर की डिमांड दिन… Read More

6 months ago

जन धन योजना खाता कैसे खोले?

जन धन योजना खाता कैसे खोले? भारत सरकार देश में जनता के हित के लिए… Read More

8 months ago

NRC क्या है? इसके नियम क्या है?

NRC क्या है? इसके नियम क्या है? दोस्तों, आपने कभी ना कभी NRC (National Register… Read More

9 months ago

Top 15 Best Places To Visit In Goa

गोवा में घूमने की जगह (Best Places To Visit In Goa) दोस्तों आपने कभी न… Read More

11 months ago

Top 10 Best Places To Visit In Mumbai

मुंबई में घूमने वाली सबसे अच्छी जगह (Best Places To Visit In Mumbai) दोस्तों हमारे… Read More

11 months ago

This website uses cookies.

Read More