TOURIST SPOTS

राजस्थान में घूमने की जगह 10 शीर्ष पर्यटन स्थल

राजस्थान राज्य अपने आप में कई ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए हैं। भारत में जब कभी भी वीरों की धरती के बारे में जिक्र होता है, तो सबसे पहले राजस्थान का ही नाम लिया जाता है।

Contents
राजस्थान में घूमने की जगह 10 शीर्ष पर्यटन स्थल1: पुष्करपुष्कर में घूमने की जगहें-2: सवाई माधोपुरसवाई माधोपुर में घूमने की बेहतरीन जगहें-3: जयपुरजयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल-4: माउंट आबूमाउंट आबू के प्रमुख पर्यटक स्थल-5: बीकानेरबीकानेर के प्रमुख पर्यटन स्थल-6: उदयपुरउदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल-7: जैसलमेरजैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल-8: जोधपुरजोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल-9: चित्तौड़गढ़चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल-10: अजमेरअजमेर के प्रमुख पर्यटक और तीर्थ स्थल-Frequently Asked Questions (FAQ):Q: राजस्थान में सबसे बढ़िया जगह कौन सी है?Q: राजस्थान में देखने लायक क्या चीज है?Q: घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?Q: राजस्थान में सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है?अंतिम शब्द

राजस्थान में घूमने की जगह 10 शीर्ष पर्यटन स्थल: राजस्थान के अधिकतर भूभाग पर लंबे समय तक राजपूत राजाओं ने राज किया और अपनी योग्यता के बल पर अनेक इस्लामिक आक्रमणकारियों को धूल चटा दी।

राजस्थान तकरीबन 342239 वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है। यहां पर अधिकतर जमीन पथरीली और रेतीली होती है, परंतु इसके बावजूद इस राज्य में मौजूद विभिन्न पर्यटन स्थल की वजह से यहां पर हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानी अलग-अलग स्थानों को घूमने के लिए आते हैं।

Table of Contents

Toggle

राजस्थान में घूमने की जगह 10 शीर्ष पर्यटन स्थल

राजस्थान की सभ्यता बहुत ही पुरानी है। यहां पर अनेक राजा और महाराजाओं ने राज किया है और अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने अनेक किले भव्य महल और मंदिरों का निर्माण करवाया है और यही वजह है कि आज उन्हीं स्थानों को देखने के लिए हर साल लाखों लोग राजस्थान राज्य में अलग-अलग शहरों को घूमने के लिए आते हैं।

यहां का पहनावा भी काफी अलग है, साथ ही यहां का खानपान भी काफी अलग है। अगर आप राजस्थान राज्य के बारे में जानने के पश्चात राजस्थान घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको राजस्थान में घूमने की टॉप टेन जगह के बारे में पता होना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में राजस्थान में घूमने की बढ़िया जगह के बारे में जानकारी हासिल करते है।

1: पुष्कर

पुष्कर का मेला दुनिया भर के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा पुष्कर शहर एक धार्मिक स्थल भी है। यह शहर पुष्कर झील के बिल्कुल बगल में मौजूद है। कहा जाता है कि पुष्कर शहर में जो झील मौजूद है, उसमें जो पानी है वह भगवान शंकर के आंसू है।

पुष्कर शहर में ब्रह्मा जी का मंदिर भी है। इसके साथ इस शहर के साथ कई पौराणिक कहानियां भी जुड़ी हुई है। यहां पर बहुत सारे मंदिर और घाट मौजूद हैं। यहां पर साल भर में एक बार ऊट का मेला लगता है, जो कि 5 दिन का होता है। इस मेले में लोग पशु खरीदने के लिए आते हैं और पशु बेचने के लिए भी आते हैं।

पुष्कर में घूमने की जगहें-

  • पुष्कर झील
  • वराह मंदिर
  • रंगजी मंदिर
  • ब्रह्मा मंदिर
  • सावित्री मंदिर
  • आपेश्वर मंदिर
  • मन महल

2: सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर शहर की स्थापना सवाई माधव सिंह के द्वारा करवाई गई थी, जो कि कछवाहा राजपूत थे। इस शहर की स्थापना साल 1763 में की गई थी। इसी शहर में रणथंबोर किला और रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान मौजूद है।

जिसकी वजह से सवाई माधोपुर शहर को घूमने के लिए हर साल लाखों देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर में मौजूद रणथंबोर को यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर में भी शामिल किया गया है।

सवाई माधोपुर में घूमने की बेहतरीन जगहें-

  • रणथंभौर किला
  • कैला देवी मंदिर
  • श्री महावीर जी मंदिर
  • रणथंभौर नेशनल पार्क
  • घुश्मेश्वर मंदिर
  • सुनहरी कोठी
  • जामा मस्जिद

3: जयपुर

जयपुर को गुलाबी नगरी कहा जाता है, वही इसे पिंकसिटी भी कहा जाता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर कई प्राचीन इमारतों और महलो तथा शाही किले को लिए हुए हैं। इसके अलावा यहां पर कई शानदार होटल भी मौजूद हैं।

दुनिया के कई पर्यटक और भारत के पर्यटक हर साल जयपुर शहर घूमने के लिए जाते हैं। ठंडी के मौसम में यहां का वातावरण किसी स्वर्ग से कम नहीं होता है।

साल 2008 में जयपुर शहर को एशिया में घूमने जाने वाले सबसे अच्छे स्थानों की लिस्ट में सातवां स्थान प्राप्त हुआ था। इस प्रकार से अगर आप राजस्थान में घूमने के लिए जाने वाले हैं तो आपको जयपुर शहर अवश्य घूमना चाहिए। यहां पर आपको शानदार म्यूजियम, होटल, प्राचीन इमारतें देखने को मिलेंगी।

जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल-

  • हवा महल
  • जंतर मंतर
  • जल महल
  • नाहरगढ़ फोर्ट
  • अम्बर फोर्ट
  • जयगढ़ फोर्ट
  • सिटी पैलेस
  • रामबाग पैलेस

4: माउंट आबू

राजस्थान में मौजूद माउंट आबू बहुत ही प्रसिद्ध घूमने की जगह है। यहां पर काफी हिल स्टेशन मौजूद है। इस जगह को घूमने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। यह जगह अरावली रेंज में एक ऊंचे पथरीले स्थान पर मौजूद है, साथ ही यहां पर बहुत ही घने जंगल भी है, जहां पर जंगली प्राणी भी रहते हैं।

यहां का वातावरण बहुत ही शांत होता है और ठंडी के मौसम में यहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ भी लगती है। इस प्रकार अगर आप राजस्थान में घूमने के लिए जा रहे हैं तो माउंट आबू को अवश्य विजिट करें।

माउंट आबू के प्रमुख पर्यटक स्थल-

  • दिलवाड़ा जैन मंदिर
  • अचलेश्वर महादेव मंदिर
  • ट्रेवर का टैंक
  • माउंट आबू बाजार
  • गुरु शिखर
  • अलीगढ़
  • नक्की झील
  • सनसेट पॉइंट
  • माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य
  • टॉड रॉक

5: बीकानेर

राजपूत महाराजा राठौड़ राव बीका ने साल 1488 में बीकानेर शहर को बसाया था। गर्मियों के मौसम में यहां का वातावरण काफी गरम रहता है। बीकानेर शहर ने अपने अतीत में कई सारे युद्ध को देखे हुए हैं और वर्तमान के समय में यह राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल हुआ है। बीकानेर शहर में आपको बहुत ही स्वादिष्ट मिठाइयां और नाश्ते खाने को मिलते हैं और यह इसीलिए पूरे भारत भर में फेमस भी है।

यही नहीं बीकानेर में कई किले भी मौजूद है, साथ ही यहां के खाने में काफी जबरदस्त स्वाद होता है, साथ ही यहां पर साल भर में अलग-अलग प्रकार के मेले भी लगते हैं। इस प्रकार अगर आप राजस्थान राज्य में बीकानेर शहर को घूमने के लिए जाते हैं तो आपको फुल एंजॉयमेंट प्राप्त होगा।

बीकानेर के प्रमुख पर्यटन स्थल-

  • जूनागढ़ किला
  • श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर
  • गंगा सिंह संग्रहालय
  • सादुल सिंह संग्रहालय
  • लालगढ़ पैलेस
  • नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन केमल
  • जैन मंदिर
  • गजनेर झील
  • करणी माता मंदिर

6: उदयपुर

यहां पर शानदार झील और महल मौजूद है। इसके अलावा यहां का वातावरण भी काफी शांत है। कभी मेवाड़ के सिसोदिया राजपूतों ने उदयपुर शहर को अपनी राजधानी बनाया था। यहां पर जो महल मौजूद है वह काफी खूबसूरत है।

महाराणा उदय सिंह द्वितीय के द्वारा साल 1553 में उदयपुर शहर को बसाया गया था, तब के टाइम में यहां पर शानदार महल मौजूद थे और उन्हीं महल को वर्तमान के समय में होटल में कन्वर्ट कर दिया गया है। पूरे साल यहां पर सैलानियों की भारी भीड़ लगी रहती है।

उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल-

  • सिटी पैलेस
  • ताज लेक पैलेस
  • रॉयल विंटेज कार म्यूजियम
  • बागोर की हवेली
  • पिछोला झील
  • जग मंदिर
  • सहेलियों की बाड़ी
  • जगदीश टेम्पल
  • सास बहू मंदिर
  • शिल्पग्राम
  • मोती मगरी
  • सज्जनगढ़ पैलेस

7: जैसलमेर

राजस्थान में आप जैसलमेर शहर को भी घूमने के लिए जा सकते हैं, क्योंकि इसकी जिंदगी भी राजस्थान के मुख्य पर्यटन स्थल में होती है। यहां पर काफी बड़े-बड़े रेगिस्तान मौजूद है। इसलिए इस शहर को सुनहरा शहर भी कहा जाता है। यहां पर आपको इंसानों के द्वारा बनाए गए कई झील, जैन मंदिर, पत्थर के महल और हवेली देखने को मिलेंगी।

इसलिए अगर आप राजस्थान घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप जैसलमेर शहर को अवश्य घूमे क्योंकि यहां पर घूमने से आपको काफी रोमांच का अनुभव होगा। यहां पर आप डेजर्ट और जीप सफारी का भी आनंद उठा सकते हैं।

जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल-

  • जैसलमेर का किला
  • पटवों की हवेली
  • नथमल की हवेली
  • अमर सागर झील
  • गडीसर झील
  • जैन मंदिर
  • सैम सैंड ड्यून्स
  • डेजर्ट नेशनल पार्क
  • डेजर्ट कल्चर सेंटर एंड म्यूजियम
  • ताज़िया टॉवर
  • बादल महल
  • लक्ष्मीनाथ मंदिर
  • लोंगेवाला वार मेमोरियल

8: जोधपुर

राजस्थान राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर जोधपुर ही है, साथ ही यह राजस्थान में आबादी के मामले में दूसरे सबसे बड़े शहर के तौर पर भी जाना और पहचाना जाता है। साल 1459 में राठौड़ राजपूत राजा राव जोधा सिंह के द्वारा जोधपुर शहर को बसाया गया था और जब उसकी राजधानी मंडोर का पतन हो गया, तो नई राजधानी के तौर पर मारवाड़ को जोधपुर की राजधानी बनाया गया।

जोधपुर शहर में पूरे साल भर धूप का मौसम ही रहता है। इसलिए इसे सनसिटी भी कहा जाता है। यह राजनीतिक रूप से भी राजस्थान का काफी महत्वपूर्ण शहर माना जाता है और तकरीबन 250 किलोमीटर की दूरी पर यह भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित है।

जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल-

  • मेहरानगढ़ किला
  • उम्मेद भवन पैलेस
  • बालसमंद झील
  • मोती महल
  • राय का बाग पैलेस
  • खेजड़ला किला
  • महामंदिर मंदिर
  • चामुंडा माता मंदिर
  • ओम बन्ना मंदिर
  • मंडोर गार्डन
  • फन वर्ल्ड
  • घंटाघर

9: चित्तौड़गढ़

राजस्थान में घूमने की जगह में चित्तौड़गढ़ शहर का नाम भी शामिल है। चित्तौड़गढ़ ही वह शहर है, जहां पर महान राजपूत शासक महाराणा प्रताप और इस्लामिक आक्रमणकारी औरंगजेब के बीच युद्ध हुआ था। आज भी चित्तौड़गढ़ शहर में मौजूद हल्दीघाटी के मैदान में से पुराने जमाने की तलवारे और अन्य खतरनाक हथियार प्राप्त होते रहते हैं।

यहां पर बहुत सारे खंडहर, किले, महल मौजूद है। यहां पर सबसे मुख्य आकर्षण रानी पद्मिनी महल का है, जिस महल में रानी पद्मिनी के द्वारा अलाउद्दीन खिलजी से बचने के लिए जोहर किया गया था। महाराणा प्रताप जैसे महान राजपूत शासक का जन्म भी चित्तौड़गढ़ शहर में ही हुआ था। इसे वीरों का शहर भी कहा जाता है।

चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल-

  • मीरा मंदिर
  • चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • पद्मनी महल
  • बस्सी वन्यजीव अभयारण्य
  • कलिका माता मंदिर
  • विजय स्तंभ
  • गौमुख जलाशय

10: अजमेर

अजमेर शहर में काफी धार्मिक स्थल मौजूद है। यहां पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह भी मौजूद है, जहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु जाते हैं। इसके अलावा अजमेर शहर में भी घूमने के लायक कई जगह है।

बता दे कि अजमेर शहर को हेरीटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑग्मेंटेशन योजना इंडियन गवर्नमेंट की तरफ से एक विरासत स्थल के तौर पर सिलेक्ट किया गया है। यहां पर रामदेव बाबा के मंदिर है साथ ही अन्य कई धार्मिक मंदिर भी मौजूद है।

अजमेर के प्रमुख पर्यटक और तीर्थ स्थल-

  • अजमेर शरीफ दरगाह
  • साईं बाबा मंदिर
  • अढ़ाई दिन का झोपड़ा
  • किशनगढ़ किला
  • आनासागर लेक
  • नारेली जैन मंदिर
  • तारागढ़ फोर्ट
  • सोनीजी की नसियां
  • फॉय सागर लेक

Frequently Asked Questions (FAQ):

Q: राजस्थान में सबसे बढ़िया जगह कौन सी है?

ANS: जयपुर, उदयपुर

Q: राजस्थान में देखने लायक क्या चीज है?

ANS: चित्तौड़गढ़ किला, रणथंभौर पार्क, पद्मिनी जौहर स्थल

Q: घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

ANS: राजस्थान

Q: राजस्थान में सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है?

ANS: जयपुर

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढ़ने के बाद राजस्थान में घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं? अब आपको भली-भांति पता चल गया होगा। अगर आपको एक जानकारी पसंद आए तो कृपया इसको अधिक से अधिक शेयर जरूर करें।

How useful was this post?

Sarkari Eye

हम Sarkarieye.com वेबसाइट पर आपको सरकारी योजना, Career Tips, ऐतिहासिक स्मारकों, घूमने की जगहों की जानकारी, इंटरनेट से संबंधित जानकारियां और लेटेस्ट जॉब अप्डेट्स के बारे में शेयर करते हैं।

Recent Posts

चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Facts About Moon)

चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Fact About Moon) चाँद की यात्रा में आपका स्वागत है,… Read More

6 months ago

Top 10 Computer Courses Names List

Top 10 Computer Courses Names List: दोस्तों! आज के समय में कंप्यूटर की डिमांड दिन… Read More

7 months ago

जन धन योजना खाता कैसे खोले?

जन धन योजना खाता कैसे खोले? भारत सरकार देश में जनता के हित के लिए… Read More

8 months ago

NRC क्या है? इसके नियम क्या है?

NRC क्या है? इसके नियम क्या है? दोस्तों, आपने कभी ना कभी NRC (National Register… Read More

10 months ago

Top 15 Best Places To Visit In Goa

गोवा में घूमने की जगह (Best Places To Visit In Goa) दोस्तों आपने कभी न… Read More

11 months ago

Top 10 Best Places To Visit In Mumbai

मुंबई में घूमने वाली सबसे अच्छी जगह (Best Places To Visit In Mumbai) दोस्तों हमारे… Read More

12 months ago

This website uses cookies.

Read More