E-Shram Card क्या है? E-Shram Card Yojana 2022

क्या आप E-Shram Card Yojana के बारे में जानते है? इस कार्ड के फायदे क्या है? इस कार्ड के लिए कौन कौन अप्लाई कर सकते है? यदि नही जानते तो आज आप सही जगह पर आए है। आज के इस आर्टिकल में सरकार द्वारा शुरू की गई ई श्रम कार्ड योजना के बारे में सारी जानकारी दी गई है।

दोस्तों आज हमारे देश में जितने भी लोग किसी ऑर्गेनाइजेशन में या किसी संगठन के तहत काम करते हैं उनके लिए तो काफी सारी योजनाएं हैं और उन्हें उनकी ऑर्गेनाइजेशन मदद भी करती है।

जो लोग किस आर्गेनाइजेशन में काम करते है उनके लिए अपनी सैलरी में से प्रोविडेंट फंड भी लिया जाता है जो बाद में उन्हें वापस दिया जाता है। लेकिन आज भी देश में कई लोग ऐसे हैं जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं यानी कि UnOrganised sector में काम करते है उनके लिए ऐसा कोई लाभ ही नही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक आज देश के अंदर करीब करीब 43.7 करोड़ वर्कर है जो unorganised sector में का कर रहे है। वे जितना काम करेगे उतना ही उनको मिलेगा। लेकिन कोविड जैसी आपातकालीन स्थिति में इन लोगो का क्या?

तो हमारे देश में अब जो भी लोग ऐसे असंगठित सेक्टर में काम कर रहे हैं उनके लिए भी सरकार एक डेटा बना रही है और उसके बाद उनके लिए भी योजनाएं बाहर की जाएंगी। जिसके लिए सरकार ने ई-श्रमिक कार्ड योजना को जारी किया है।

तो आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस E-Shram Card क्या है और E-Shram Card से जुड़ी जानकारी जानते है हिंदी में…

E-Shram Card क्या है? E-Shram Card Yojana 2022

E-Shram Card 2022 क्या है?

ई-श्रम कार्ड योजना श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) के अंतर्गत शुरू की गई योजना है। E-Shram Card योजना उन लोगो के लिए है, जो लोग देश में किसी असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे है। 

तो दोस्तो देश में आज भी 43.7 करोड़ वर्कर है जो असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे है। तो यह ई-श्रम कार्ड की मदद से सरकार ऐसे लोगो का डाटा बना रही है, और आगे आनेवाले समय में उनके लिए सरकार नई नई योजना और उन्हें सहाय भी प्रदान कर सके।

केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई थी। इस पोर्टल के माध्यम से भारतीय मजदूरों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

इसलिए, जो उम्मीदवार इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in से ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2022 भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस ई-श्रम कार्ड के डाटा की मदद से सरकार के पास सारी जानकारी होगी उन लोगो के बारे में जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। इस ई-श्रम कार्ड योजना की मदद से आगे आने वाले समय में इन लोगो को सहाय भी प्रदान की जाएगी।

E-Shram Card 2022 के फायदे क्या है?

दोस्तो यदि आपने E-Shram Card के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप आगे आने वाली बहुत से सरकारी योजना का लाभ ले सकते है। E-Shram Card 2022 के अलग अलग फायदे के बारे में नीचे बताया है:

  • 2 लाख रुपये का Accidental Life Insurance मिलेगा
  • आने वाले समय में सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए लाई गई किसी भी योजना का सीधा लाभ होगा।
  • भविष्य में पेंशन की सुविधा भी प्रदान की जा सकती है।
  • Medical Treatments में फाइनेंशियल सहायता भी मिलेगी।
  • मैटरनिटी बेनिफिट के तहत अगर कोई गर्भवती महिला कर्मचारी काम करने में असमर्थ है तो उसे और उसके बच्चों को भरण-पोषण के कई लाभ मिलेंगे।
  • मकान बनाने के लिए भी फंड की सहाय भी मिलेगी
  • बच्चों की शिक्षा के लिए फाइनेंशियल सहायता।
  • नई स्किल्स को सीखने के लिए भी फाइनेंशियल सहायता मिलेगी।

दोस्तो यदि आप ई श्रम कार्ड योजना की मदद से ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करते है तो इस कार्ड के तहत आप उपर बताई गई काफी सारे सरकारी लाभ ले सकते हैं।

E-Shram Card 2022 के लिए जरूरी योग्यता

यदि आप ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए योग्यता पूरी करना जरूरी है: 

  • आपको भारत का निवासी होना चाहिए।
  • आपके पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
  • आपकी उम्र 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

यदि उपर बताई गई योग्यता आप पूरा करते है तो आप आसानी से ई श्रम कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

E-Shram Card 2022 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

यदि आप ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट जरूरी है:

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट
  • राशन कार्ड

दोस्तो जब भी आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जाए तो ऊपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखें।

E-Shram Card 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: अब पोर्टल के होमपेज पर ‘e-shram registration form 2022‘ लिंक पर नेविगेट करें।

स्टेप 3: अपने आधार कार्ड से लिंक अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

स्टेप 4: आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा उसको वेरिफाई करे। इस ओटीपी को फॉर्म में दर्ज करें और सबमिट दबाएं।

स्टेप 5: ई-श्रम 2022 के लिए आपकी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो गई।

स्टेप 6: आगे भविष्य में उपयोग के लिए आप कन्फर्मेशन पेज पर जाकर इसकी प्रिंट को डाउनलोड भी कर सकते है।

तो दोस्तो उपर बताए गए आसान से स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Final Conclusion: E-Shram Card 2022 के बारे में जानकारी

तो दोस्तो आज के इस आर्टिकल में आपने जाना E-Shram Card 2022 योजना के बारे में जानकारी जैसे की E-Shram Card 2022 क्या है? ई श्रम कार्ड योजना के फायदे क्या है? ई श्रम कार्ड योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट और यह भी जाना की ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद E-Shram Card से जुड़ी काफी सारी जानकारी आप जान चुके होगे! फिर भी इस योजना से जुड़े कोई सवाल है या कोई जानकारी शामिल करवाना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Previous

Internship क्या है? Internship से जुड़ी जानकारी हिंदी में

वर्चुअल रियलिटी (VR) क्या है?

Next

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.