By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Sarkarieye-new-logo.png
  • HOME
  • GOVT YOJANA
    GOVT YOJANAShow More
    जन धन योजना खाता कैसे खोले?
    जन धन योजना खाता कैसे खोले?
    16 Min Read
    Saksham Yuva Yojana kya hai
    Saksham Yuva Yojana Kya Hai?
    12 Min Read
    प्रधानमंत्री जन धन योजना क्या है? जन धन योजना में खाता कैसे खोले?
    प्रधानमंत्री जन धन योजना क्या है? जन धन योजना में खाता कैसे खोले?
    10 Min Read
    PM Kisan Aadhaar Link Kya Hai | पीएम किसान आधार लिंक कैसे करे?
    PM Kisan Aadhaar Link Kya Hai | पीएम किसान आधार लिंक कैसे करे?
    13 Min Read
    नई सरकारी योजनाए 2022-2023 (Government New Scheme List 2023)
    Government New Schemes 2022 | नई सरकारी योजनायें 2022 – 23
    11 Min Read
  • HOW TO
    HOW TO
    Show More
    Top News
    Roll number कैसे निकाले?
    Roll number कैसे निकाले?
    24/11/2021
    OYO क्या है? ओयो पर अकाउंट कैसे बनाएं?
    OYO क्या है? ओयो पर अकाउंट कैसे बनाएं?
    30/04/2022
    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
    23/11/2021
    Latest News
    जन धन योजना खाता कैसे खोले?
    10/09/2023
    PM Kisan Aadhaar Link Kya Hai | पीएम किसान आधार लिंक कैसे करे?
    26/01/2023
    फोटो को पीडीएफ कैसे बनाएं?
    18/11/2022
    अपना Business कैंसे Start करें? Best Business Idea
    04/09/2022
  • INTERNET
    INTERNETShow More
    चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Facts About Moon)
    चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Facts About Moon)
    17 Min Read
    Top 10 Computer Courses Names List
    Top 10 Computer Courses Names List
    13 Min Read
    NRC क्या है? इसके नियम क्या है?
    NRC क्या है? इसके नियम क्या है?
    13 Min Read
    Srishti Manipal Institute of Art
    सृष्टि मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, बैंगलोर ने #NewWorldMakers को आमंत्रित किया है
    10 Min Read
    ChatGPT क्या है
    ChatGPT क्या है?
    9 Min Read
  • PLACES
    • HISTORICAL MONUMENTS
    • TOURIST SPOTS
    • STORY
  • CAREER TIPS
    • JOB ALERTS
    • RESULTS
  • MORE
    • BIOGRAPHY
    • EDUCATION
    • SCIENCE
    • FACTS
    • HEALTH & FITNESS
    • HINDI STORY
Reading: Mission Indradhanush Kya Hai?
Share
SarkariEyeSarkariEye
Font ResizerAa
Search
  • HOME
  • GOVT YOJANA
  • HOW TO
  • INTERNET
  • PLACES
    • HISTORICAL MONUMENTS
    • TOURIST SPOTS
    • STORY
  • CAREER TIPS
    • JOB ALERTS
    • RESULTS
  • MORE
    • BIOGRAPHY
    • EDUCATION
    • SCIENCE
    • FACTS
    • HEALTH & FITNESS
    • HINDI STORY
Follow US
Copyright © 2014-2023 Ruby Theme Ltd. All Rights Reserved.




SarkariEye > Blog > GOVERNMENT YOJANA > Mission Indradhanush Kya Hai?
GOVERNMENT YOJANA

Mission Indradhanush Kya Hai?

Sarkari Eye By Sarkari Eye Last updated: 04/06/2021 10 Min Read
10 Min Read
Mission Indradhanush Kya Hai?
SHARE

क्या आप मिशन इन्द्रधनुष के बारे में जानते है? मिशन इन्द्रधनुष क्या है? इसकी शुरुआत क्यों हुई? अगर नही तो इस पोस्ट में साथ बने रहिये और हम इस पोस्ट में Mission Indradhanush Kya Hai? और इस से जुड़े सभी जानकारियों के बारे में जानने वाले हैं।

Contents
Mission Indradhanush Kya Hai?मिशन इन्द्रधनुष में कौन सा टीकाकरण होता है?मिशन इन्द्रधनुष में कौन से जिलों एंव राज्यों को शामिल किया गया?मिशन इन्द्रधनुष के चार चरण इस तरह है –मिशन इन्द्रधनुष का पहला चरण:मिशन इन्द्रधनुष का दूसरा चरण:मिशन इन्द्रधनुष का तीसरा चरण:मिशन इन्द्रधनुष का चौथा चरण:मिशन इन्द्रधनुष की सफलताFinal Conclusion –Frequently Asked Questions (FAQ) –Q.1: मिशन इन्द्रधनुष 3.0 का उद्देश्य क्या है?Q.2: मिशन इंद्रधनुष में कितने टीके लगाए जाते हैं?Q.3: मिशन इंद्रधनुष कब शुरू हुआ था?


यदि नही जानते है तो आज आप सही जगह पर आए है। पहले के जमाने के कई रोग ऐसे थे जिसके कारण छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को रोग की वजह से अपनी जान गवां देते थे।

इसी परेशानी का हल निकाल ने के लिए हमारे केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक मिशन लॉन्च किया।


आइए जानते है मिशन इन्द्रधनुष के बारे में जानकारी हिंदी में…

Table of Contents

Toggle
  • Mission Indradhanush Kya Hai?
    • मिशन इन्द्रधनुष में कौन सा टीकाकरण होता है?
    • मिशन इन्द्रधनुष में कौन से जिलों एंव राज्यों को शामिल किया गया?
    • मिशन इन्द्रधनुष के चार चरण इस तरह है –
      • मिशन इन्द्रधनुष का पहला चरण:
      • मिशन इन्द्रधनुष का दूसरा चरण:
      • मिशन इन्द्रधनुष का तीसरा चरण:
      • मिशन इन्द्रधनुष का चौथा चरण:
    • मिशन इन्द्रधनुष की सफलता
    • Final Conclusion –
  • Frequently Asked Questions (FAQ) –
    • Q.1: मिशन इन्द्रधनुष 3.0 का उद्देश्य क्या है?
    • Q.2: मिशन इंद्रधनुष में कितने टीके लगाए जाते हैं?
    • Q.3: मिशन इंद्रधनुष कब शुरू हुआ था?

Mission Indradhanush Kya Hai?

Mission Indradhanush Kya Hai?
मिशन (योजना) का नाम :मिशन इन्द्रधनुष
योजना कब शुरू हुई :25 दिसंबर 2014
योजना की शुरुआत :केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
योजना का प्रबंधन :केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय
योजना क्षेत्र :स्वास्थ्य के लिए
लाभार्थी :भारत में रहने वाला हर प्राणी
विशेष :इस योजना की शुरुआत बच्चों को अनेक रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण करवाना है। इसके साथ गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण करवाना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 25 दिसंबर 2014 को Mission Indradhanush शुरू किया गया। इस मिशन में उन बच्चों को टार्गेट किया गया है जिनका पूरी तरह से टीकाकरण नहीं हुआ है।

  • डिजिटल इंडिया क्या है?
  • National Scholarship क्या है?


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने 2014 में कहा, “आज भी देश के अनेक राज्यों एंव जिलों में करोड़ों की संख्या में ऐसे बच्चे है जिनका सम्पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है।


या तो उन तक सेवा नहीं पहुंची या फिर वह किसी कारणवश वंचित रह गये है। मिशन इन्द्रधनुष के तहत उन सभी बच्चो को एंव गर्भवती महिलों को टार्गेट किया जाएगा जिनका सम्पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है या पूर्णत: टीकाकरण से वंचित है।


इससे पहले इंटरनेट के कुछ आंकड़ों के मुताबिक सन 2009 से 2013 के बीच के समय के दौरान सिर्फ 61% से 65% टीकाकरण बढ़ा है। इसको फिलहाल भारत की बढ़ती वस्ति से आप कंपेयर करेगे तो बहुत ही कम हुआ है।


उनका यह प्रयास आज सफलता के प्रचम पर है, आज Mission Indradhanush सम्पूर्ण भारत के सिलेक्टेड राज्यों एंव जिलों में तीन चरणों में चला है।

इस मिशन के तहत 85% टीकाकरण में बढौतरी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की और से इस मिशन को अब तक का स्वास्थ्य के प्रति सबसे सफल मिशन माना गया है।

मिशन इन्द्रधनुष में कौन सा टीकाकरण होता है?

मिशन इन्द्रधनुष के तहत बच्चों को 7 रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है। यह सात प्रकार के रोग इस तरह है:

  • पोलियो
  • काली खांसी
  • हेपेटाइटिस बी
  • खसरा (Measles)
  • धनुस्तंभ (Tetanus)
  • यक्ष्मा (Tuberculosis)
  • डिफ्थीरिया

दोस्तो मिशन इंद्रधनुष के तहत उपर दिए गए रोगों का टीकाकरण दी जाती है।

मिशन इन्द्रधनुष में कौन से जिलों एंव राज्यों को शामिल किया गया?

वैसे तो इस मिशन की शुरुआत पुरे भारत के लिए हुई है, लेकिन एक सर्वे के अनुसार जहाँ इस मिशन एंव टीकाकरण की सबसे ज्यादा आवश्यकता थी उन्हें सबसे पहले इस मिशन का फायदा मिला है।


भारत के 28 राज्यों के 201 जिलों को सबसे पहले टार्गेट किया गया। जहां बच्चों के 50 प्रतिशत से भी कम टीकाकरण हुआ था। इसलिए मिशन इन्द्रधनुष को चार चरणों में लॉन्च किया गया था।


इसके पहले चरण के 201 जिलों में 82 जिले सिर्फ इन चार राज्यों के थे जिनमे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान शामिल है। यहाँ 25 प्रतिशत से भी कम बच्चों को सम्पूर्ण टीकाकरण हुआ था।

इस मिशन को चार चरणों में लॉन्च किया गया और चौथा चरण 2 मार्च 2020 को खत्म हुआ है। अब आने वाले समय में इस मिशन का पांचवा मिशन अगस्त या नवम्बर 2021 से शुरू हो सकता है।


मिशन इन्द्रधनुष के चार चरण इस तरह है –

Mission Indradhanush Kya Hai?


मिशन इन्द्रधनुष का पहला चरण:

इस मिशन का पहला चरण 7 अप्रेल 2015 को शुरू हुआ, इस चरण को चार भागों में बांटा और यह करीब चार महीने देश के अनेक जिलों एंव राज्यों में चलाया गया था।


इसके तहत हाईरिस्क वाले स्थानों पर सबसे पहले टीकाकरण शुरू हुआ। जिन बच्चों एंव गर्भवती महिलों को टीकाकरण नहीं हुआ था उन जगहों पर इस मिशन को सबसे पहले शुरू किया गया।


यह 7 जुलाई 2015 को खत्म हुआ था। उन राज्यों के जिलों को इसमें सबसे पहले कवर किया गया था जहाँ पर 25 प्रतिशत से भी कम बच्चों को सम्पूर्ण टीकाकरण हुआ था।

  • इस चरण में करीब 9.4 लाख कैंप लगाये गये और 75 लाख बच्चों के टीकाकरण किया गया।
  • इसमें बच्चों को 57 लाख से भी ज्यादा जिंक टेबलेट्स दी गई और 16 लाख ओआरएस के पैकेट्स दिए गये।
  • इस चरण में 20 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को टेटनेस के टिके लगाये गया।

मिशन इन्द्रधनुष का दूसरा चरण:

इन्द्रधनुष मिशन का दूसरा चरण 7 अक्टूबर 2015 को शुरू किया गया, इस चरण में 352 जिलों को कवर किया गया। यह 7 जनवरी 2016 तक चला था।


इस मिशन के तहत 37 लाख बच्चों को कवर किया गया। हालाँकि इनमे 10 लाख से भी ज्यादा बच्चे वो थे जो पहले चरण में शामिल नहीं हो पाए या फिर उनका अधुरा टीकाकरण हुआ था।


इस चरण में इस मिशन को काफी सफलता मिली और टीकाकरण की दर काफी तेजी से बढने लगी। इस मिशन में गर्भवती महिलाओं के भी टीकाकरण हुआ।

मिशन इन्द्रधनुष का तीसरा चरण:

Mission Indradhanush का तीसरा चरण 7 अप्रेल 2016 को शुरू किया गया था। इसे भी चार भागों में बांटा गया और यह 7 जुलाई 2016 तक चला। इस चरण में पहले और दुसरे चरण में जिन बच्चों के या तो टीकाकरण हुआ नहीं था या फिर अभी अधुरा था उनका टीकाकरण हुआ।


ऐसे में 39 लाख ऐसे बच्चे थे जो पहले और दुसरे चरण में भी शामिल थे। इसके अलावा 216 जिलों को भी इसमें कवर किया गया था। मिशन के तीसरे चरण में लगभग सभी वंचित बच्चों के टीकाकरण हो गया था।


मिशन इन्द्रधनुष का चौथा चरण:

मिशन इन्द्रधनुष का चौथा चरण 2 दिसंबर 2019 से 2 मार्च 2020 तक चला, इस मिशन में सरकार की तरफ से स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों के टीकाकरण करके आये।

इसमें भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों एंव गर्भवती महिलाओं इत्यादि सभी के घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मियों ने इस मिशन को सफल बनाया।

मिशन के चौथे चरण में उन सभी बच्चों को लगभग कवर कर लिया गया था जो पहले से तीसरे चरण तक वंचित रहे थे। उन सभी बच्चों को टीकाकरण सफल हुआ।

मिशन इन्द्रधनुष की सफलता

मिशन इन्द्रधनुष की सफलता आप यही से देख सकते हैं की पिछले कुछ सालों में हर साल टीकाकरण में 7 प्रतिशत बढौतरी हो रही है।

इस मिशन के तहत करीब 3 करोड़ 40 लाख बच्चों एंव 88 लाख गर्भवती महिलों के टीकाकरण सफल हुआ है।


सरकार के अनुसार भविष्य में बच्चों को अनेक रोगों से बचाने के लिए यह टीकाकरण बहुत आवश्यक है। मिशन इन्द्रधनुष की सफलता को देखते हुए उम्मीद है की एक समय भारत बच्चों में होने वाली अनेक बिमारियों को कम कर पाने में सफल होगा।

  • Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana Kya Hai?
  • PMSBY Kya Hai?
  • PM Fasal Bima Yojana Kya Hai?


चूँकि बच्चे की मौत उन रोगों से होती जिनका ईलाज संभव होता है। सही समय पर टीकाकरण नहीं होना ही बच्चे को होने वाली अनेक बिमारियों का कारण बनता है।

Final Conclusion –

दोस्तो आज के इस आर्टिकल के आपने जाना Mission Indradhanush Kya Hai? मिशन इन्द्रधनुष की शुरुआत क्यों हुई? मिशन इन्द्रधनुष कब लॉन्च हुआ? और मिशन को शुरुआत करने के पीछे का उद्देश्य क्या है?


इस आर्टिकल में मैने मिशन इन्द्रधनुष के बारे में सारी जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद है की आपको यह जानकारी हेल्पफुल लगी होगी।

इस आर्टिकल को लेकर कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Frequently Asked Questions (FAQ) –

Q.1: मिशन इन्द्रधनुष 3.0 का उद्देश्य क्या है?

Ans: Mission Indradhanush 3.0 के तहत 89 लाख से अधिक बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा और उन्हें रोगों से प्रतिरक्षित किया जाना है। जिन बच्चों का आंशिक रूप से टीकाकरण हुआ है या जो टीकाकरण से छूट गए हैं उन सभी को टीकाकरण किया जाएगा। इस मिशन के तहत 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

Q.2: मिशन इंद्रधनुष में कितने टीके लगाए जाते हैं?

Ans: मिशन इंद्रधनुष के तहत सात टीके लगाए जाते है, जिसमे पोलियो, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी, खसरा (Measles), धनुस्तंभ (Tetanus), यक्ष्मा (Tuberculosis), डिफ्थीरिया रोकने जैसे रोगों के लिए टिके लगाए जाते है।

Q.3: मिशन इंद्रधनुष कब शुरू हुआ था?

Ans: भारत सरकार ने दिसम्बर 2014 में मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत किया था।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

You Might Also Like

One Rank One Pension (OROP) Scheme क्या हैं?

संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना क्या है?

List Of All Schemes By Modi Government

डिजिटल इंडिया क्या है?

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना क्या है?

TAGGED:Mission Indradhanushमिशन इन्द्रधनुषमिशन इन्द्रधनुष 3.0

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
By Sarkari Eye
Follow:
हम Sarkarieye.com वेबसाइट पर आपको सरकारी योजना, Career Tips, ऐतिहासिक स्मारकों, घूमने की जगहों की जानकारी, इंटरनेट से संबंधित जानकारियां और लेटेस्ट जॉब अप्डेट्स के बारे में शेयर करते हैं।
Previous Article Best Top 10 Job Search Website Best Top 10 Job Search Website
Next Article NPR क्या है? राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के बारे में पूरी जानकारी NPR क्या है? राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के बारे में पूरी जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

260 Like
196 Follow
3.3k Follow
1.2k Subscribe

Subscribe Now

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Most Popular
Top 30 Hindi Short Stories
Top 30 Hindi Short Stories
27/05/2024
चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Facts About Moon)
चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Facts About Moon)
01/12/2023
Top 10 Computer Courses Names List
Top 10 Computer Courses Names List
06/11/2023
जन धन योजना खाता कैसे खोले?
जन धन योजना खाता कैसे खोले?
10/09/2023
NRC क्या है? इसके नियम क्या है?
NRC क्या है? इसके नियम क्या है?
28/07/2023

You Might Also Like

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना क्या है?
GOVERNMENT YOJANAINTERNET INFO

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना क्या है?

13 Min Read
PMJJBY Kya Hai? प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ क्या है?
GOVERNMENT YOJANAINTERNET INFO

PMJJBY Kya Hai? Kaise Apply Kare?

14 Min Read
PM Fasal Bima Yojana Kya Hai?
GOVERNMENT YOJANA

PM Fasal Bima Yojana Kya Hai?

13 Min Read
Swachh Bharat Mission Kya Hai?
GOVERNMENT YOJANAINTERNET INFO

Swachh Bharat Mission Kya Hai?

11 Min Read
Previous Next

Always Stay Up to Date

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Sarkarieye-new-logo.png

Sarkarieye.com वेबसाइट पर आपको सरकारी योजना, Career Tips, ऐतिहासिक स्मारकों, घूमने की जगहों की जानकारी, इंटरनेट से संबंधित जानकारियां और लेटेस्ट जॉब अप्डेट्स के बारे में शेयर करते हैं।

Latest News

Top 30 Hindi Short Stories
HINDI STORY

Top 30 Hindi Short Stories

Sarkari Eye By Sarkari Eye 27/05/2024
चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Facts About Moon)
FACTS

चाँद से जुड़ी रोचक बाते (Facts About Moon)

Sarkari Eye By Sarkari Eye 01/12/2023
Top 10 Computer Courses Names List
INTERNET INFO

Top 10 Computer Courses Names List

Sarkari Eye By Sarkari Eye 06/11/2023

Resouce

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • About Us

Read Biographies

एलोन मस्क की सफलता की कहानी (Success Story of Elon Musk)
एलोन मस्क की सफलता की कहानी (Success Story of Elon Musk)
06/10/2022
Success Story Of Bill Gates (बिल गेट्स की सफलता की कहानी)
Success Story Of Bill Gates (बिल गेट्स की सफलता की कहानी) –
14/07/2022
भगत सिंह जी का जीवन परिचय (Bhagat Singh Biography in Hindi)
Bhagat Singh Biography in Hindi
07/06/2022
Swami Vivekananda Biography In Hindi
Swami Vivekananda Biography In Hindi
13/04/2022

Copyright © 2024 SarkariEye.com – All Rights Reserved

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • About Us

Add SarkariEye to your Homescreen!

Add
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account